जवान गणेश के पार्थिव शरीर को मुख्यमंत्री ने दिया कंधा, जहां पढ़ाई की अब वो स्कूल शहीद के नाम पर; गांव में भाेर से जुटे लोग, अमर रहे के लगे नारे

लद्दाख के गलवान घाटी में चीन के सैनिकों से हिंसक झड़प में शहीद हुए जवान गणेशराम कुंजाम का पार्थिव शरीर गुरुवार शाम को पंचतत्व में विलीन हो ...

लद्दाख के गलवान घाटी में चीन के सैनिकों से हिंसक झड़प में शहीद हुए जवान गणेशराम कुंजाम का पार्थिव शरीर गुरुवार शाम को पंचतत्व में विलीन हो गया। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ गृहग्रामकुरुटोला में किया गया। देश के लिए शहीद होने वाले लाल को अंतिम विदाई देने के लिए भोर से ही गांव केलोग जुटने लगे थे।दिनभर शहीद गणेश अमर रहें के जयकारे गूंजते रहे।

भाई को अंतिम सलाम : देश के लिए शहादत देने वाले अपने भाई को अंतिम विदाई देने के लिए गणेशराम की चचेरी बहन भी पहुंची। चेहरे पर तनाव था, थोड़ी मायूसी भी थी, लेकिन आंखें नम नहीं थीं। भाई के शव को देख उसने सैल्यूट किया।

इससे पहले मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

इससे पहलेशहीद जवान गणेशराम कुंजाम का पार्थिव शरीर विशेष विमान सेरायपुर पहुंचा। यहां उनके शव को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कंधा दिया। इसके बाद एयरपोर्ट के ओल्ड टर्मिनल मेंलाया गया, जहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे, प्रेमसाय सिंह टेकाम, भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, जिस स्कूल में जवान गणेशराम कुंजाम ने पढ़ाई की थी, उसका नाम शहीद जवान के नाम पर रखा जाएगा।

स्कूल में अब शहादात की गाथा

इसके बादमीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, जिस स्कूल में जवान गणेशराम कुंजाम ने पढ़ाई की थी, उसका नाम शहीद जवान के नाम पर रखा जाएगा। इसके साथ ही परिजनों को30 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि देने के बाद उनकी पार्थिव देह कांकेर में उनके गृहग्राम कुरुटोला हेलीकॉप्टर सेभेज दी गई।

एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि देने के बाद उनकी पार्थिव देह कांकेर में उनके गृहग्राम कुरुटोला भेजीजाएगी। जहां पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।

शहीद के पिता इतवारू राम और चाचा तिहारू राम अपने लाडले को लेेने सुबह ही रायपुर रवाना हो गए थे। जबकि जिलेभर से लोग जुटने लगे थे, शाम तक भीड़ बढ़ती गई। रात 7.45 बजे शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, जिसके पीछे चारामा से युवा बाइक रैली के रूप में जयकारे लगाते गांव पहुंचे। गांव में विशेष वाहन पहुंचते ही जय-जयकार से गांव गूंजने लगा। परिजन और विशिष्टनों की श्रद्धांजलि के बाद देर रात शहीद का अंतिम संस्कार किया गया।

शहीद होने वाले लाल को अंतिम विदाई देने के लिए भोर से ही गांव केलोग जुटने लगे थे।दिनभर शहीद गणेश अमर रहें के जयकारे गूंजते रहे।

मास्क बांटा गया, मोबाइल नेटवर्क ध्वस्त
गांव में उमड़ रही भीड़ को देखते जनपद पंचायत ने एहतियातन एक हजार लोगों को मास्क बंटवाए। दोपहर 2 बजे तक पूरे मास्क बंट चुके थे। शहीद का शव गांव पहुंचा उस दौरान भीड़ ने सड़क के दोनों ओर खड़े होकर श्रद्धांजलि देने के साथ जयकारे लगाए। गांव में शाम 5 बजे तक 2 हजार से अधिक लोग जुट गए थे। भीड़ बढ़ने के कारण मोबाइल नेटवर्क तक ध्वस्त हो गया था।

लद्दाख के गलवान घाटी में चीन के सैनिकों से हिंसक झड़प में जवान गणेशराम कुंजाम शहीद हो गए थे।

एक महीने पहले ही चीन बॉर्डर पर हुई थी पोस्टिंग

जवान गणेशराम की एक महीने पहले ही चीन के बॉर्डर पर पोस्टिंग हुई थी। हिंसक झड़प में गणेश बुरी तरह से घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। मंगलवार देर शाम कैंप से एक अधिकारी ने जवान के चाचा तिहारू राम कुंजाम को फोन कर इसकी जानकारी दी। बेहद गरीब परिवार से आने वाले गणेश कुंजाम ने 12वीं के बाद साल 2011 में आर्मी ज्वाॅइन कर ली थी। वह परिवार में इकलौते बेटे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लद्दाख के गलवान घाटी में चीन के सैनिकों से हिंसक झड़प में शहीद हुए जवान गणेशराम कुंजाम का पार्थिव देह गुरुवार दोपहर बाद रायपुर पहुंच गई। विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे उनके शव को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कंधा दिया।

Name

AUTO,4,CHHATTISGARH,3830,CORONAVAIRUS,1,CRIME,7,ENTERTAINMENT,3303,GADGET,458,INTERNATIONAL,2749,NATIONAL,6121,POLITICAL,264,
ltr
item
Newswebsite99.blogpost.com: जवान गणेश के पार्थिव शरीर को मुख्यमंत्री ने दिया कंधा, जहां पढ़ाई की अब वो स्कूल शहीद के नाम पर; गांव में भाेर से जुटे लोग, अमर रहे के लगे नारे
जवान गणेश के पार्थिव शरीर को मुख्यमंत्री ने दिया कंधा, जहां पढ़ाई की अब वो स्कूल शहीद के नाम पर; गांव में भाेर से जुटे लोग, अमर रहे के लगे नारे
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/19/raipur2_1592482925.jpg
Newswebsite99.blogpost.com
https://newswebsite99.blogspot.com/2020/06/blog-post_366.html
https://newswebsite99.blogspot.com/
https://newswebsite99.blogspot.com/
https://newswebsite99.blogspot.com/2020/06/blog-post_366.html
true
2597523275211564040
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy